महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय | MS Dhoni Biography in Hindi | भारत के सबसे सफल कप्तान | Lucky Number 7

(महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय (रिकार्ड्स,विवाह दिनांक, आयु, बायोग्राफी, ऊंचाई, आयु, फिल्म, वर्तमान टीम, पुरुस्कार)

Table of Contents

भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां क्रिकेट को धर्म और क्रिकेटर को भगवान का दर्जा दिया जाता है और अगर बात की जाए इस खेल के कैप्टन की तो भी सोच लीजिए उसके ऊपर पूरे देश का कितना दबाव होता होगा लेकिन आज मैं जिस शख्स के बारे में बात करने जा रहा हूं

उनके डिसीजंस की तो दाद देनी होगी जिन्होंने दबाव के बाद भी अपनी कप्तानी से भारत को 2020 वर्ल्ड कप और वन डे इंटरनेशनल वर्ल्ड कप के साथ ही साथ मैं ऐसी सारी ट्रॉफी लाई है जो कि भारतीय क्रिकेट के लिए सपना सा लगने लगा था अब तो आप समझ ही गए होंगे कि मैं किसकी बात कर रहा हूं मैं बात कर रहा हूं महेंद्र सिंह धोनी की .   तो दोस्तों आइए भारतीय टीम की नई किस्मत लिखने वाले कैप्टन कूल के बारे  में इस बायोग्राफिकल  पोस्ट में डिटेल से जानते हैं.

MS Dhoni Biography in Hindi

MS Dhoni Biography in Hindi | महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय

   पूरा नाम (Real Name)   महेन्द्र सिंह धोनी
   उप नाम (Nickname)   माहीएमएसएमएसडीकैप्टन कूल
  जन्म स्थान (Birth place)   रांचीबिहारभारत
  जन्म तारीख (Date of Birth)   7 जुलाई 1981
  जाति (Caste)   हिन्दू
  शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)   12 वीं कक्षा पास
  शिक्षा कहां से हासिल की   रांची
  पिता का नाम (Father)   पान सिंह
  माता का नाम (Mother)   देवकी देवी
  कुल भाई बहन (Sibling)   दो[एक भाई और एक बहन]
  बहन   जयंती गुप्ता
  भाई   नरेंद्र सिंह
  पत्नी का नाम (Wife/ Spouse)   साक्षी सिंह रावत
  कुल बच्चे (Children)   एक (लड़की)
  पेशा (Profession)   क्रिकेटर और भारत के पूर्व कप्तान
  भारत क्रिकेट टीम में इनकी भूमिका (Role)   विकेटकीपर और बल्लेबाज
  बल्लेबाजी शैली (Batting Style)   दाहिने हाथ के बल्लेबाज
  बॉलिंग शैली (Bowling Style)   दाहिने हाथ के मध्यम गेंदबाज
  पहला टेस्ट मैच (Test debut)   2 दिसंबर, 2005 बनाम श्रीलंका टीम
  पहला ओडीआई (ODI debut)   23 दिसंबर 2004 बनाम बांग्लादेश टीम
  पहला टी 20 (T 20 debut)   1 दिसंबर 2006, बनाम दक्षिण अफ्रीका टीम
  आईपीएल की टीम (IPL)   चेन्नई सुपर किंग्स
  लंबाई (Height)   5 फीट इंच
  बालों का रंग (Hair Colour)   काला और सफेंद
  आंखो का रंग (Eye Color)   गहरा भूरा
  वजन (Weight)   75 किलो
  शौक  बाइकिंग और फुटबॉल खेलना
  कुल संपत्ति (Net Worth)   करीब 1030 करोड़ (2023 के अनुसार)
  पत्नी का नाम  साक्षी
  बेटी का नाम  जीवा

जन्म और परिवार (Birth and Family)

MS Dhoni Biography in Hindi

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को बिहार के रांची शहर में हुआ था जो कि  अब झारखंड राज्य में  है उनके पिता का नाम  पान सिंह और मां का नाम देवकी देवी की है वैसे तो धोनी का होम टाउन उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में है लेकिन उनके पिता पान सिंह की जॉब मेकान कंपनी जूनियर मैनेजमेंट ग्रुप में लग गई जिसकी वजह से पूरे परिवार के साथ रांची में शिफ्ट होना पड़ा.

एम.एस. धोनी का एक बड़ा भाई और एक बहन भी है. धोनी के भाई का नाम नरेन्द्र सिंह धोनी तथा बहन का नाम जयंती है. धोनी एक मध्यमवर्गी परिवार से थे. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा रांची के जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से पूर्ण की. धोनी के पिता एक स्टील बनाने वाली कंपनी में काम करते थे.

धोनी को बचपन से ही क्रिकेट के बजाए फुटबॉल पसंद था पर, इनके कोच ठाकुर दिग्विजय सिंह ने इन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया. धोनी को फुटबॉल टीम में एक गोलकीपर के तौर पर खेलते थे. यही देखकर कोच ने उन्हें क्रिकेट में एक विकेट कीपर के तौर पर खेलने को कहा. धोनी ने अपने माता पिता की सहमती लेकर क्रिकेट खेलना शुरू किया. 2001-2003 में धोनी पहली बार कमांडो क्रिकेट क्लब की ओर से खेले वहां पर उनकी विकेट कीपिंग को देखकर सभी ने उनकी सराहना की. 2003 में धोनी ने खड़कपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन टिकट चेकर के तौर पर भी काम किया.

एमएस धोनी का लुक : (MS Dhoni Biography in Hindi)

MS Dhoni Biography in Hindi
        लम्बाई (Height)    5’ 9”
        वजन (Weight)  70 किलो
        बॉडी मेजरमेंट (Body Measurement )    चेस्ट-42 इंचवेस्ट-32 इंच
 

बाइसेप्स-14 इंच

       आँखों का रंग (Eye Colour)    गहरा भूरा
       बालों का रंग (Hair Colour)    काला

पारिवारिक जानकारी  (Family Information)

MS Dhoni Biography in Hindi
   पिता (Father)   पान सिंह
   माता (Mother)   देवकी देवी
   बहन (Sister)   जयंती गुप्ता
   भाई (Brother)    नरेंद्र सिंह
   पत्नी (Wife)  साक्षी सिंह रावत
   बेटी (Daughter)   जीवा

महेंद्र सिंह धोनी के जीवन से जुडी रोमांचक बातें (Interesting things related to the Dhoni’s Life)

MS Dhoni Biography in Hindi
  •  1999 में पहली बार रणजी ट्रॉफी खेलने का मौका मिला था और यह पहला रणजी ट्रॉफी मैच बिहार राज्य की तरफ से असम क्रिकेट टीम के विरुद्ध खेला गया था.
  • धोनी ने अपना पहला टी- 20 मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था और अपने पहले टी 20 मैच में धोनी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था.
  • साल 2007 में धोनी की कॉलोनी के लोगों ने इनके खिलाफ एक शिकायत रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण में दर्ज करवाई थी. जिसमें धोनी पर रोजाना करीब 15 हजार लीटर पानी बर्बाद करने का आरोप लगा था.
  • एमएस धोनी एक बार कम पंजीकरण शुल्क देने के विवाद में भी फंस गए थे और इनपर आरोप लगा था कि इन्होंने अमेरिकी कंपनी द्वारा निर्मित ‘हमर एच 2’ एसयूवी गाड़ी का पंजीकरण करवाने के दौरान इस गाड़ी के नाम की जगह महिंद्रा स्कार्पियो लिखवा दिया था.
  • साल 2013 मे हुए आईपीएल मैच में हुई फिक्सिंग को लेकर एक बार फिर धोनी विवादों में घिर गए थे और इन पर भी मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था.
  • धोनी क्रिकेटर होने के साथ –साथ कई तरह के व्यापारों से भी जुड़े हुए हैं और इन्होंने रांची में अपना एक होटल भी खोल रखा है, जिसका नाम इन्होंने माही निवास रखा है.
  • साल 2016 में धोनी ने कपड़ों के व्यापार में भी कदम रखा था और इन्होंने रीति ग्रुप (Rhiti Group) के साथ मिलकर सेवन (SEVEN) नाम के एक कपड़ों का ब्रांड को शुरू किया है.
  • एक बार धोनी के लंबे बालों की प्रशंसा पाकिस्तान के पूर्व प्रेसिडेंट परवेज मुशर्रफ ने की थी और उन्होंने धोनी को बाल ना कटवाने को कहा था.
  • फोर्ब्स मैंगजीन ने 2012 में धोनी का नाम दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ियों में शामिल किया था. इसके अलावा धोनी साल 2012 से लेकर 2014 तक भारत सरकार को सबसे अधिक टैक्स देने वाले खिलाड़ी भी बने थे.

पसंदीदा चीजें ( Favorite Things)

महेंद्र सिंह धोनी की जीवन शैली के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी की पसंद और ना पसंद भी बहुत सामान्य सी हैं.  उनको क्या पसंद हैं क्या नहीं यह जानने की दिलचस्पी हमेशा ही उनके चाहने वालों के मन में रही है तो चलिए जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी की पसंदीदा चीजें

    पसंदीदा क्रिकेटर्स    बल्लेबाज- सचिन तेंदुलकर और एडम गिलक्रिस्टगेंदबाज- ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली
    पसंदीदा क्रिकेट ग्राउंड    लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदनमेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी), मेलबर्न
    पसंदीदा व्यंजन    चिकन बटर मसाला, चिकन टिक्का पिज़्ज़ा, कबाब , पीली दाल,सोनपापड़ी, गुलाब जामुन और रसगुल्ला
    पसंदीदा अभिनेता    अमिताभ बच्चन और जॉन अब्राहम
    पसंदीदा अभिनेत्री    एंजेलिना जोली और दीपिका पादुकोण
    पसंदीदा फिल्में    अग्निपथ और शोले
    पसंदीदा संगीतकार    किशोर कुमार
    पसंदीदा रंग    नीला और काला
    पसंदीदा ठिकाण   श्रीलंका और गोवा

महेंद्र सिंह धोनी की क्रिकेट करियर (MS Dhoni Information in Hindi)

एमएस धोनी का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (MS Dhoni’s International Debut):

  1. वनडे डेब्यू- 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में
  2. टेस्ट डेब्यू- 2 दिसंबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ चेन्नई में
  3. टी20I डेब्यू- 1 दिसंबर 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में
MS Dhoni Biography in Hindi

पहला रणजी मैच :

महेंद्र सिंह धोनी साल 1999 में पहली बार रणजी ट्रॉफी खेलने का मौका मिला और यह पहला रणजी ट्रॉफी मैच बिहार राज्य की तरफ से असम क्रिकेट टीम के विरुद्ध खेला गया. इस मैच की दूसरी पारी में धोनी ने नाबाद 68 रन बनाए थे, जबकि इस ट्रॉफी के इस सत्र में इन्होंने कुल 5 मैचों में 283 रन अपने नाम किए थे. इस ट्रॉफी के बाद धोनी ने अन्य और भी घरेलू मैच खेले थे और  बेहतरीन प्रदर्शन किया था.

धोनी के बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद भी इनका चयन ईस्ट जॉन सेलेक्टर द्वारा नहीं किया गया था. जिसके कारण धोनी ने खेल से दूरी बना ली और साल 2001 में कोलकाता राज्य में रेलवे विभाग में बतौर टिकट कलेक्टर के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया. लेकिन धोनी का मन इस नौकरी में नहीं लगा और इन्होंने तीन साल के अंदर ही इस नौकरी को छोड़ दिया और फिर से अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान देना शुरू कर दिया.

साल 2001 में धोनी का चयन दिलीप ट्रॉफी के लिए हो गया, लेकिन धोनी को उनके चयन की जानकारी सही समय पर मिल नहीं पाई. जिसके कारण धोनी इस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले पाए.

साल 2003 में धोनी को जमशेदपुर में प्रतिभा संसाधन विकास विंग के हुए मैच में खेलते हुए बंगाल के पूर्व कप्तान प्रकाश पोद्दार ने देखा था. जिसके बाद उन्होंने धोनी के खेल की जानकारी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी को दी. और इस तरह से धोनी का चयन बिहार अंडर-19 टीम में हो गया था.

धोनी ने साल 2003-2004 के देवधर ट्रॉफी के टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया था और धोनी पूर्वी जोन टीम का हिस्सा थे. देवधर ट्रॉफी का ये सीजन इनकी टीम द्वारा जीता गया था और धोनी ने इस सीजन में कुल 4 मैच खेले थे, जिनमें इन्होंने 244 रन बनाए थे.

साल 2004 में धोनी का चयन ‘इंडिया ए’ टीम में कर लिया गया था. ‘इंडिया ए’ टीम की ओर से धोनी ने अपना पहला मैच बतौर विकेट कीपर के तौर खेलते हुए. जिम्बाबे टीम के विरुद्ध काफी अच्छा प्रदर्शन किया था.

तीन देशों के बीच (केन्या ए, भारत ए और पाकिस्तान ए) हुई श्रृंखला में भी धोनी ने दमदार प्रदर्शन किया और ‘पाकिस्तान ए’ टीम के विरुद्ध खेले गए मैच में अपने अर्ध शतक की मदद से धोनी ने भारतीय टीम को मैच जिताया.

धोनी का पहला वन डे मैच

MS Dhoni Biography in Hindi
  • धोनी को भारतीय टीम की ओर से पहला अंतर्राष्ट्रीय वन डे मैच (ओडीआई) खेलने का मौका साल 2004 में मिला था और इन्होंने अपना पहला ओडीआई मैच बंग्लादेश टीम के विरुद्ध खेला था.
  • अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय मैच में वे कुछ खास ना कर सके और शून्य पर लौट गये. हालांकि धोनी के खराब प्रदर्शन के बावजूद भी इनका चयन पाकिस्तान के साथ खेले जाने वाले अगले ओडीआई मैच में कर लिया गया था.
  • पाकिस्तान के साथ खेले गए इस मैच में धोनी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. इस मैच में इन्होंने कुल 148 रन अपने नाम किए थे, जिसके साथ ही ये पहले ऐसे भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज भी बन गए जिन्होंने इतने रन बनाए हों.

वन डे मैच में धोनी के प्रदर्शन की जानकारी (ODI Match Batting Career Records Summary)

लगातार अपने बेहतरीन प्रदर्शन से प्रभावित करने के बाद साल 2004-2005 में महेंद्र सिंह धोनी का चयन राष्ट्रीय वन डे मैच में   हुआ। महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पहला वन डे मैच बांग्लादेश टीम के खिलाफ खेला था। लेकिन अपने पहले पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और महज जीरो पर ही आउट हो गए।

लेकिन खराब प्रदर्शन के बाबजूद भी महेंद्र सिंह धोनी – MS Dhoni की किस्मत के सितारों ने उनका साथ दिया यही वजह थी की चयनकर्ताओं ने उनका चयन पाकिस्तान के साथ खेले जाने वाले अगले वन डे मैच सीरीज के लिए कर उन पर भरोसा जताया।

इस बार धोनी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से निराश नहीं होने दिया और इस मैच ने उन्होनें पूरे जोश और जज्बे के साथ पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही वे इस मैच में 148 रन बनाकर पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए। इस तरह उन्होनें अपनी बल्लेबाजी से अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाज का रिकॉर्ड बनाया।

2005-06 में भारत-पाकिस्तान की वन डे सीरीज में एमएस धोनी ने सीरीज के 4-5 मैचों में 68 रन, 72 रनों पर नॉट आउट (नाबाद), 2 रन (नॉट आउट), 77 (नॉट आउट) रन बनाए और अपनी टीम की 4-1 सीरीज से जीत हासिल करवाने में मद्द की।

अपने शानदार प्रदर्शन से धोनी, 20 अप्रैल 2006 को रिंकी पोंटिंग को डीथ्रोन करते हुए आईसीसी ओडीआई रैंकिंग के शीर्ष तक पहुंचे।

2007 क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट से पहले वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ की दो सीरीज में, धोनी ने 100 ओवर के औसत के साथ शानदार प्रदर्शन दिखाया। हालांकि, मिस्टर धोनी विश्व कप के दौरान प्रदर्शन करने में नाकाम रहे और भारतीय टीम, इस टूर्नामेंट हिस्सा नहीं ले सकी।

वन डे मैच में धोनी का शानदार प्रदर्शन (ms dhoni stats)

धोनी द्वारा खेले गए वन डे मैच 318
कुल खेलीं गई इनिंग 272  
वन डे मैच में बनाए गए कुल रन 9967
वन डे मैच में लगाए गए कुल चौके 770  
वन डे मैच में लगाए गए छक्के 217
वन डे मैच में बनाए गए कुल शतक10
वन डे मैच में बनाए गए कुल दोहरे शतक0
वन डे मैच में बनाए गए कुल अर्ध शतक67

महेंद्र सिंह धोनी का टेस्ट मैच करियर (Mahendra Singh Dhoni’s Test match career)

MS Dhoni Biography in Hindi
  • 2005 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान एम एस धोनी को भारतीय टेस्ट टीम में विकेटकीपर के रूप में चुना गया था। उन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच में 30 रन बनाए, लेकिन बारिश की वजह से ये मैच बीच में ही बंद करना पड़ा था। महेंद्र सिंह धोनीने नीचे लिखे गए मैच में अपना पहला अर्धशतक बनाया, जिससे भारत को एक बड़े स्कोर से जीतने में मदद मिली।
  • 2006 की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए, महेंद्र सिंह धोनीने अपने पहली टेस्ट शतक को आक्रामक पारी में हासिल कर लिया जिसने भारत को फॉलो-ऑन से बचने में मदद की। उन्होंने अगले तीन मैचों में अपना शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें से एक मैच मिस्टर धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ और दो इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेले।
  • धोनी ने साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान वाइस कैप्टन (उप-कप्तान ) के रूप में टीम में नेतृत्व किया इसके साथ ही इस सीरीज के चौथे मैच के दौरान कप्तान के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी को नियुक्त किया गया। उससे पहले कप्तान अनिल कुंबले पिछले मैच में बुरी तरह घायल हो गए थे और उन्होनें अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।
  • महेंद्र सिंह धोनी ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए दो शतक लगाए और भारतीय टीम को जीत दिलवाई। वहीं उनकी शानदार कप्तानी के तहत भारतीय टीम दिसंबर 2009 में आईसीसी टेस्ट रैंकिग में नंबर 1 टीम बन गई।

पहला टेस्ट मैच (First Test Match)

  • धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से फ़र्स्ट टेस्ट मैच खेलने का अवसर साल 2005 में मिला था और इन्होंने अपना प्रथम मैच श्रीलंका टीम के विरुद्ध खेला था. इस मैच की पहली इनिंग में धोनी ने कुल 30 रन अपने नाम किए थे. मगर बारिश के चलते ये मैच बीच में ही बंद करना पड़ा था.
  • साल 2006 में पाकिस्तान के विरुद्ध खेलते हुए इन्होने अपनी पहली टेस्ट सेंच्युरी लगाई थी और इसी के कारण ही इस टेस्ट मैच में भारत को फॉलो-ऑन से बचने में मदद मिली थी. 

आखिरी टेस्ट मैच (Last Test Match)

धोनी ने साल 2014 में अपना करियर का अंतिम टेस्ट मैच  ऑस्ट्रलिया टीम के विरुद्ध खेला था. अपने इस अंतिम टेस्ट मैच में इन्होंने  कुल 35 रन बनाए थे. ये मैच खत्म होने के बाद धोनी ने टेस्ट मैच से सन्यास लेने की जानकारी मीडिया के साथ साझा की थी और इस तरह से ये धोनी के जीवन का आखिर टेस्ट मैच बन गया था.

धोनी के टेस्ट करियर की जानकारी (ms dhoni stats)

धोनी द्वारा खेले गए कुल टेस्ट मैच 90
कुल खेलीं गई इंनिंग 144  
टेस्ट मैच में बनाए गए कुल रन 4876
टेस्ट मैच में लगाए गए कुल चौके 544  
टेस्ट मैच में लगाए गए छक्के 78
टेस्ट मैच में बनाई गई कुल शतक 6
टेस्ट मैच में बनाए गए कुल दोहरे शतक1
टेस्ट मैच में बनाए गए कुल अर्ध शतक33

महेंद्र सिंह धोनी का टी-20 करियर (Mahendra Singh Dhoni’s T20 career)

MS Dhoni Biography in Hindi

महेंद्र सिंह धोनीने अपनी पहला टी-20 मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था लेकिन उनके पहले टी-20 मैच में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा आपको बता दें कि इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने महज 2 गेंदों का ही सामना किया था और जीरो पर ही आउट हो गए थे हालांकि टीम इंडिया ने इस मैच को जीत लिया था।

धोनी के टी-20 मैच के करियर की जानकारी (ms dhoni stats)

धोनी द्वारा खेले गए कुल टी 20 मैच 89
कुल रन 1444
कुल चौके 101  
कुल छक्के 46
कुल शतक 0
कुल अर्ध शतक2

एमएस धोनी का आईपीएल करियर (MS Dhoni’s IPL Career):

MS Dhoni Biography in Hindi

2008 में आईपीएल के उद्घाटन सीजन में एमएस धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 6 करोड़ रूपये) में अनुबंधित किया गया था. वह आईपीएल के पहले सीजन की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी थे. धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 लगातार दो बार आईपीएल का खिताब जीता. इसके अलावा उन्होंने 2010 और 2014 के टी20 चैंपियंस लीग में अपनी टीम को जीत दिलायी.

2016 में, मैच फिक्सिंग को लेकर चेन्नई फ्रैंचाइजी पर लगे दो साल के बैन के बाद धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने 1.9 मिलियन अमरीकी डॉलर (करीब 12 करोड़ रुपये) में खरीदा और टीम का कप्तान नियुक्त किया. लेकिन उस सीजन उनकी टीम 7वें स्थान पर रही. जिस कारण अगले सीजन धोनी की जगह स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया.

धोनी ने 2017 सीजन में पुणे सुपरजायंट के लिए एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेला था. 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल में वापसी हुई और फिर से धोनी ने सीएसके का नेतृत्व किया. धोनी ने उस सीजन में 455 रन बनाए और अपनी टीम को तीसरी बार चैंपियन बनाया. 2019 में धोनी की सीएसके रिकॉर्ड 8वीं बार फाइनल में पहुंची, लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम ने उसे फाइनल में हरा दिया.

इसके बाद धोनी ने 2021 आईपीएल सीजन में सीएसके को चौथा आईपीएल खिताब दिलाया. आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी से पहले धोनी को सीएसके ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. उन्होंने 24 मार्च 2022 को कप्तानी छोड़ दी और रवींद्र जड़ेजा नए कप्तान बने. हालांकि, 30 अप्रैल 2022 को, जडेजा ने कप्तानी वापस धोनी को सौंप दी. 2022 सीजन सीएसके के लिए अच्छा नहीं रहा और टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई. हालांकि, आईपीएल 2023 में धोनी ने सीएसके को पांचवी बार आईपीएल का खिताब जीताया. धोनी की टीम ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. 

एमएस धोनी की पिछली 10 पारियां (MS Dhoni’s last 10 Innings):

मैचरनविकेटप्रारूपतारीख
सीएसके बनाम गुजरात टाइटंस01c/1sटी2028 मई 2023
सीएसके बनाम गुजरात टाइटंस10c/0sटी2023 मई 2023
सीएसके बनाम दिल्ली कैपिटल्स5*0c/0sटी2020 मई 2023
सीएसके बनाम केकेआर2*0c/0sटी2014 मई 2023
सीएसके बनाम दिल्ली कैपिटल्स200c/0sटी2010 मई 2023
सीएसके बनाम मुंबई इंडियंस2*0c/0sटी2006 मई 2023
सीएसके बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स0c/0sटी2003 मई 2023
सीएसके बनाम किंग्स इलेवन पंजाब13*0c/1sटी2030 अप्रैल 2023
सीएसके बनाम राजस्थान रॉयल्स0c/0sटी2027 अप्रैल 2023
सीएसके बनाम केकेआर2*0c/0sटी2023 अप्रैल 2023

कप्तान के तौर पर क्रिकेट के महेंद्र सिंह धोनी की कुछ Intresting बातें – MS Dhoni As a Captain

MS Dhoni Biography in Hindi
  • जब महेंद्र सिंह धोनी – MS Dhoni को कप्तान बनाया गया था उससे पहले भारतीय टीम की जिम्मेदारी क्रिकेटर राहुल द्रविड़ संभाल रहे थे। वहीं जब राहुल द्रविड़ ने अपने पद को छोड़ दिया था, तो उनकी जगह भारत का अगला कप्तान धोनी को चुना गया था। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी – Mahendra Singh Dhoni को कप्तान बनाने में राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर का बहुत बड़ा हाथ था। धोनी को भारतीय टीम की कप्तानी दिलवाने के लिए राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने BCCI से बात की थी जिसके बाद BCCI ने धोनी को साल 2007 में भारतीय टीम का कैप्टन बनाया था।
  • भारत के कप्तान बनने के बाद सितंबर 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुए ICC विश्व टी-20 में इन्होनें भारतीय टीम को लीड किया था और इस टूर्नामेंट को जीत हासिल करवाने में मद्द की थी।
  • विश्व टी-20 कप जीतने के बाद धोनी को वन डे मैच और टेस्ट मैच की भी कप्तानी सौंप दी गई थी और धोनी ने अपनी जिम्मेदारी को सच्ची ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाया था।
  • धोनी की कप्तानी के तहत ही टीम इंडिया ने साल 2009 में ICC टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था इसके साथ ही क्रिकेट के धुरंधर बल्लेबाज धोनी ने कप्तान रहते हुए कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए थे।
  • धोनी ने दो वर्ल्ड कप में भारत का नेतृत्व किया है और अपनी कप्तानी के तहत टीम इंडिया ने साल 2011 में विश्व कप भी जीता था। जबकि साल 2015 में हुए विश्व कप में भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में भी उपलब्धि हासिल की थी।

महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड (MS Dhoni Records in hindi )

MS Dhoni Biography in Hindi
  •  महेंद्र सिंह धोनी – MS Dhoni पहले ऐसे विकटकीपर हैं जिन्होनें टेस्ट मैच में कुल 4 हजार रन बनाए थे इनसे पहले कभी किसी विकेट कीपर ने इतने रन नहीं बनाए थे। इस तरह धोनी ने टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड बना लिया था।
  • भारतीय टीम ने धोनी की कॅप्टेन्सी के अंदर रहते हुए कुल 27 टेस्ट मैच जीत हुए हैं, जिसके साथ ही धोनी के नाम सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान होना का रिकॉर्ड है.
  • इनकी कप्तानी के दौरान भारतीय टीम ने नीचे लिखे गए वर्ल्ड कप जीते थे जिसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी पहले ऐसे कप्तान बन गए थे जिन्होनें सभी तरह के ICC टूर्नामेंट कप जीते थे।
     ICC टूर्नामेंट   किस साल जीता कप ( Years)
    टी-20 वर्ल्ड कप   2007
    ODI वर्ल्ड कप   2011
    चैंपियंस ट्रॉफी   2013

महेंद्र सिंह धोनीने अपनी कप्तानी के दौरान कुल 331 इंटरनेशनल मैच खेले हैं साथ ही ये पहले ऐसे कप्तान हैं जिन्होनें अपने करियर में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं। आपको बता दें कि इंटरनेशनल मैचों में महेंद्र सिंह धोनी ने 204 छक्के मारने का भी रिकॉर्ड बनाया है और वे सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले क्रिकेटर के तौर पर भी मशहूर हैं यही नहीं कैप्टन के तौर पर सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने का कीर्तिमान भी धोनी के नाम ही है।

 महेंद्र सिंह धोनी को मिला सम्मान (MS Dhoni Awards)

MS Dhoni Biography in Hindi
  • महेंद्र सिंह धोनी – MS Dhoni को वन डे मैच में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए 6 मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार और 20 मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिले हैं। उन्हें अपने पूरे करियर में टेस्ट में 2 मैन ऑफ द मैच पुरस्कार भी मिले हैं।
  • साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी को भारत सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से भी सम्मानित किया। ये पुरस्कार खेल की दुनिया में दिया जाने वाले सर्वश्रेष्ठ सम्मान है।
  • साल 2008 और 2009 में महेंद्र सिंह धोनी – MS Dhoni को ICC, ODI आईसीसी ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर का नाम दिया गया है। उन्होंने इसे 2008 से 2014 तक लगातार 7 सालों तक आईसीसी विश्व ओडीआई इलेवन टीम भी बनाया। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को साल 2009, 2010 और 2013 में में आईसीसी विश्व टेस्ट इलेवन टीम में भी शामिल किया गया था।
  • साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी – MS Dhoni को डी मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी की तरफ से मानद डॉक्टरेट की डिग्री भी दी गई थी।
  • धोनी को साल 2009 में भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से भी नवाजा गया था।
  • इसके साथ ही धोनी को 2 अप्रैल, 2018 को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।
  • महेंद्र सिंह धोनी – Mahendra Singh Dhoni महान क्रिकेटर कपिल देव के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होनें इंडियन आर्मी का भी सम्मान पद मिला है।
  • साल 2011 में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में धोनी का नाम लिखा गया था।
  • महेन्द्र सिंह धोनी साल 2012 में दुनिया के सबसे कीमती खिलाड़ियों में 16वें नंबर पर हैं।
  • जून, 2015 में फोर्ब्स ने धोनी को सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में 23 वें नंबर पर रखा और इस लिस्ट के अनुसार उनकी कमाई 31 मिलियन अमेरिकी डॉलर रही

धोनी के जीवन पर बनी फिल्म (M.S. Dhoni: The Untold Story Film)

महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर हाल ही में एक फिल्म भी बनाई गई थी. जिसका नाम. ‘एम.एस धोनी: अंटोल्ड स्टोरी’ था और ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में धोनी की जिंदगी को दर्शाया गया था और इनकी भूमिका को एक्टर सुशांत सिंह राजूपत द्वारा निभाया गया था.

धोनी की लव लाइफ (Mahendra Singh Dhoni Love Life)

धोनी और प्रियंका झा की लव-स्टोरी (MS Dhoni Love Story)

महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में खुलासा किया गया है कि एम एस धोनी की एक प्रियंका झा – Priyanka Jha नाम की लड़की गलफ्रेंड थी जिनसे उनका रिश्ता काफी अच्छा था लेकिन ये रिश्ता बहुत दिनों तक नहीं चल सका क्योंकि साल 2002 के दौरान प्रियंका झा एक कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गईं और फिर उनकी मौत हो गई जिसके बाद धोनी का ये प्यार मुकम्मल नहीं हो सका और धोनी उनकी मौत के खबर से बेहद हताश हुए।

इस दुर्घटना के बारे में धोनी को जब पता लगा तब वे इंडिया ए टीम के साथ यात्रा कर रहे थे। वहीं इस खबर के बाद से धोनी को वापस अपने करियर ट्रैक में आने के लिए करीब 1 साल लग गया था।

MS Dhoni Biography in Hindi

जब धोनी ने साक्षी रावत के साथ की डेटिंग शुरु (MS Dhoni Wife)

2008 में महेंद्र सिंह धोनीअपनी टीम के साथ एक होटल में रूके हुए थे। तभी वे साक्षी से मिले। दरअसल साक्षी रावत तब उसी होटल में इंटर्न के तौर पर काम कर रही थीं। आपको बता दें कि साक्षी ने अपनी ग्रेजुएशन होटल मैनेजमेंट में औरंगाबाद से की थी। तभी से दोनों ने एक -दूसरे से डेटिंग शुरु की।

संयोग से, दोनों अपने बचपन से ही एक दूसरे को जानते थे क्योंकि उनके पिता मेकॉन में सहयोगी थे और वे दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। वहीं अगर दोनों में उम्र के अंतर की बात की जाए तो साक्षी धोनी से करीब 7 साल छोटी हैं।

धोनी और साक्षी दोनों ने एक-दूसरे के साथ करीब 2 साल तक डेटिंग की इसके बाद उन्होनें शादी करने का फैसला किया और 4 जुलाई, 2010 को धोनी और साक्षी दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद दोनों ने 6 फरवरी, 2015 को एक बच्ची को जन्म दिया जिसका नाम जीवा – Ziva Dhoni रखा।

महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी अन्य खास बातें – Other specialties related to Mahendra Singh Dhoni

  • धोनी के लिए क्रिकेट के इस मुकाम तक पहुंचना इतना आसान नहीं था । तमाम संघर्षों और जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद धोनी – MS Dhoni ने खुद को सफल क्रिकेटर के रूप में स्थापित किया है साथ ही इस बात को भी साबित किया है कि अगर कोई भी काम सच्ची लगन, कड़ी मेहनत और पूरी ईमानदारी से किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है।
  • धोनी का जन्म स्थान राँची है ये सभी जानते है लेकिन ये बहुत कम लोग जानते है कि महेंद्र सिंह धोनी का परिवार असल में उत्तराखंड के अल्मोड़ा से बिलोंग करता है। यही कारण है उनकी शादी भी कुमाऊंनी रीति रिवाजों से हुई थी।
  • फिल्म में धोनी से साक्षी की मुलाकात होटल में दिखाई गई है जबकि असल में धोनी और साक्षी बचपन के दोस्त है। धोनी और साक्षी दोनों एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। हालांकि उस समय धोनी साक्षी से 2 साल सीनियर थे।
  • धोनी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के साथ – साथ दुनिया के सबसे बेहतर विकेट कीपर के तौर पर भी जाना जाता है। जिन्होनें अपने करियर के दौरान 300 से ज्यादा कैच और 100 से ज्यादा स्टपिंग की है।
  • आजकल मैचस में डीआरस का इस्तेमाल किया जाता है जिसके जरिए एक बार बल्लेबाज को और एक बार गेंदबाज को अंपायर के डिशजन को रिव्यू करने का मौका मिलता है। लेकिन ये केवल एक बार ही मिलता है जिस वजह से खिलाड़ियों को बहुत सोच समझकर इसका उपयोग करना होता है। जिस मामले में अक्सर कई खिलाड़ी गलत होते है लेकिन रिकॉर्ड के अनुसार धोनी ने जीतनी बार भी डीआरस लिया है उसमें से 40 में 11 टाइम्स उनका डीआरस सही साबित हुआ है।
  • महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे ज्यादा उम्र तक कप्तानी करने वाले खिलाड़ी भी है महेंद्र सिंह धोनी ने 200 मैचस में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की है जिसमें से 111 मैचस में भारत को जीत मिली है।
  • महेंद्र सिंह धोनी अब तक भारत को आईसीसी वर्ल्ड कप, टी20वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियनस ट्रॉफी का किताब जीता चुके है।
  • महेंद्र सिंह आईपील यानी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते है। मंहेद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स अब तक 9 बार आईपीएल के प्ले ऑफ में पहुंची है जिसमें से 7 बार फाइनल और 3 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है।
  • महेंद्र सिंह धोनी को साल 2011 में लेंफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया था।
  • महेंद्र सिंह धोनी को देश के तीसरे सबसे बड़े सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी नवाजा जा चुका है।
  • महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे अमीर एथलीटों में से एक है जिनकी सालाना कमाई 190 करोड़ के आसपास है।

एमएस धोनी से जुड़े विवाद (MS Dhoni’s Controveries):

MS Dhoni Biography in Hindi

पानी को बर्बाद करने से जुड़ा विवाद

2007 में, एमएस धोनी की कॉलोनी के 40 निवासियों ने उनके खिलाफ घर में स्विमिंग पूल के रोजाना रखरखाव में 15,000 लीटर पानी बर्बाद करने को लेकर रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (आरआरडीए) में शिकायत दर्ज कराई थी. उस समय उनका इलाका भीषण जल संकट से जूझ रहा था. यह मामला झारखंड उच्च न्यायालय तक भी पहुंच गया था. लेकिन जब इस मामले की जांच की गई तो पाया गया, कि कॉलोनी के लोगों ने किसी गलत जानकारी के आधार पर ये शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद धोनी के खिलाफ शिकायत करने वाले लोगों ने उनसे माफी मांगी थी.

फिक्सिंग से जुड़ा विवाद

2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के दौरान धोनी सुप्रीम कोर्ट के रडार पर थे. वह गुरुनाथ मयप्पन के संपर्क में थे, जिसका नाम सट्टेबाजी के आरोप पत्र में था. बाद में, धोनी ने गुरुनाथ मयप्पन को “महज क्रिकेट प्रेमी” कहा. हालाँकि, मयप्पन एक पूरी टीम का मालिक था.

आम्रपाली के साथ जुड़ा विवाद

2016 में, उन्होंने आम्रपाली रियल एस्टेट समूह के ब्रांड एंबेसडर के रूप में इस्तीफा दे दिया, जब आम्रपाली इकाइयों में से एक के निवासियों ने सोशल मीडिया पर आम्रपाली कंपनी और इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर धोनी को ट्रोल किया गया था. दरअसल, इन लोगों ने आम्रपाली कंपनी से घर खरीदे थे, लेकिन इन लोगों से पैसे लेने के बाद भी इन्हें ये घर नहीं दिए गए थे. जिसके बाद इन लोगों ने धोनी को अपनी ट्वीट्स में टैग करना शुरू कर दिया था और लोगों की नाराजगी को देखते हुए धोनी ने इस कंपनी से दूरी बना ली थी.

टैक्स चोरी से जुड़ा विवाद

धोनी अपनी हमर H2 पर टैक्स चोरी विवाद में भी फंस गए थे. आरोप लगा था कि उन्होंने हमर एच2 का पंजीकरण करवाने के दौरान इस गाड़ी के नाम की जगह महिंद्रा स्कॉर्पियो लिखवा दिया था. जिससे उन्हें 4 लाख रुपये के पंजीकरण शुल्क की जगह 53,000 रुपये ही भरना पड़ा था.  

आईपीएस अधिकारी जी संपत कुमार से जुड़ा विवाद 

नवंबर 2022 में, धोनी ने आईपीएस अधिकारी जी संपत कुमार के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के को लेकर मद्रास उच्च न्यायालय में अवमानना ​​याचिका दायर की, जब वह 2013 के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी घोटाले की जांच कर रहे थे. धोनी ने अदालत से हर्जाने के तौर पर 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया था. 

धन/संपत्ति संबंधित विवरण (Money/property related details)

धोनी ने कई तरह की महंगी गाड़ी और बाइक खरीदी हैं आपको बता दें कि धोनी के पास ऑडी क्यू 7 हैं, यही नहीं उनके पास सबसे महंगी और शानदार SUV हमर H2 भी शामिल हैं। उन्होनें ये कार 2009 में खरीदी थी।

इसके अलावा भी धोनी के पास कॉन्फेडरेट हेलकैट X132 शानदार बाइक है और सुपरबाइक कॉवासाकी निंजा H2 समेत कई महंगी बाइकों का भी संग्रह हैं।महेंद्र सिंह धोनी के पास कुल संपत्ति करीब 767 करोड़ रुपए के आस पास हैं और इन्होंने ये पैसे क्रिकेट, विज्ञापन और कई तरह के व्यापार करके कमाए हैं. धोनी की वार्षिक आय 100+ करोड़ रुपए तक की है.

एमएस धोनी की कुल सम्पत्ति (Net worth)लगभग 1040 करोड़ रुपये
सालाना आयलगभग 50 करोड़ रुपये
आईपीएल12 करोड़ रुपये

एमएस धोनी का कार कलेक्शन (MS Dhoni’s Car Collection):

क्रिकेट के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी कारों के बड़े शौकिन है. कारों के प्रति धोनी का लगाव जगजाहिर है. धोनी के पास महंगी और लग्जरी कारों का एक बेहतरीन कलेक्शन है. धोनी के कार कलेक्शन में लग्जरी, विंटेज और बजट जैसी कई वैरायटी देखने को मिलती है. वह अक्सर अपने गृहनगर रांची के सड़कों पर अपनी गाड़ियों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं. विश्व कप विजेता कप्तान अपने आवास पर भी फुर्सत के पलों में वाहन चलाते नजर आते हैं. 

कारकीमत
Hummer H275 लाख रुपये
Audi Q765 लाख रुपये
Mitsubishi Pajero SFX22 लाख रुपये
Land Rover Freelander 243 लाख रुपये
Mahindra Scorpio10 लाख रुपये
Ferrari 599 GTO1.39 करोड़ रुपये
Jeep Grand Cherokee Trackhawk1.12 करोड़ रुपये
Nissan Jonga6 लाख रुपये
Pontiac Firebird Trans am68 लाख रुपये
Mercedes Benz GLE78 लाख रुपये
Rolls Royce Silver Shadow76 लाख रुपये
Hindustan Motors Ambassador4 लाख रुपये
Kia EV660 लाख रुपये
MS Dhoni Biography in Hindi

एमएस धोनी का बाइक कलेक्शन (MS Dhoni’s Bike Collection)

कारों के अलावा धोनी के गैराज में 50 से ज्यादा बाइक्स हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है. धोनी गैराज में सबसे महंगी बाइक कॉन्फेडरेट हेलकैट एक्स132 है जिसकी कीमत 47 लाख रुपये है. कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, यामाहा आरएक्स 135 (Yamaha RX 135) बाइक, उनकी लाइफ की पहली बाइक थी. जिसे उन्होंने 30,000 रुपये में खरीदी थी, लेकिन 2003 में उन्होंने उसे बेच दिया था. इसके अलावा धोनी के पास यामाहा आरडी 350 और राजदूत जैसी बाइक्स आज भी मौजूद है. सारी बाइक्स की लिस्ट नीचे दी गई है

बाइककीमत
Confederate Hellcat X13247 लाख रुपये
Ducati 1098 35 लाख रुपये
Kawasaki Ninja H2 36 लाख रुपये
Harley-Davidson Fat Boy 22 लाख रुपये
Harley-Davidson Fat Boy 16 लाख रुपये

एमएस धोनी ब्रांड एंडोर्समेंट लिस्ट (MS Dhoni’s Brand Endorsements List):

MS Dhoni Biography in Hindi

Unacademy, SBI, Cars24, Indian Terrain, RedBus, Colgate, Panerai, LivFast, Indigo Paints, GoDaddy, Bharat Matrimony, Mastercard India, Sumadhura, Snickers India, Orient, Netmeds.com, Sound Logic, WardWiz, SRMB Steel, Lava, Oreo, SportsFit by MS Dhoni, Seven, Zed Black Agarbattis, Gulf Oil India, Dream11, Reebok, Exide Life Insurance, Pepsico, Boost, State of Jharkhand, Amity University, Oppo, Spartan Sports, Revital H, Aircel, TVS, Videocon D2h, Sonata, Cello, Siyarams and India Cements and Winzo.

महेंद्र सिंह धोनी रिटायरमेंट –

वर्ष 2020 15 अगस्त के दिन इस महान खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ कप्तान ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी . रोहित शर्मा  का जीवन परिचय यहाँ पढ़ें चाहने वालो के लिए यह एक बहुत ही गमगीन पल था . यह एक ऐसे खिलाड़ी थे जिसे देखने भर के लिए दुनियां के कई लोग क्रिकेट देखा करते थे .

 सोशल मीडिया (Social Media 2023) 

इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram)

महेंद्र सिंह धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट में कुल  41.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं और इन्होंने अपने अकाउंट में कुल 108 फोटो और वीडियो पोस्ट की हुई हैं. इसके अलावा ये कुल 4 लोगों को फॉलो करते हैं.

यहां क्लिक करें  https://www.instagram.com/mahi7781/?hl=en

फेसबुक (Facebook)

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना फेसबुक अकाउंट साल 2016 में बनाया था और अपने इस अकाउंट में ये समय समय पर अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं. इन फेसबुक में कुल 27 मिलियन लोगों द्वारा फोलो किया हैं.

यहां क्लिक करें https://www.facebook.com/MSDhoni/

ट्विटर (Twitter)

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना ट्विटर अकाउंट साल 2009 में बनाया था और इस वक्त इनके ट्विटर अकांउट को करीब  8.5 मिलियन  लोगों द्वारा फॉलो किया जा रहा है. धोनी ने अपने इस अकांउट में कुल 480 ट्वीट किए हुए हैं.

यहां क्लिक करें  https://twitter.com/msdhoni

 

महेंद्र सिंह धोनी लेटेस्ट न्यूज़ ( Latest News)

MS Dhoni ने रचा इतिहास | IPL 2023 | CSK | CSK Vs RR

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरते ही धोनी ने रचा इतिहास, IPL में 200 मैचों में कप्तानी करने बने पहले खिलाड़ी, CSK के लिए धोनी की ये 200वां मैच रहा

हमें पूरी उम्मीद है कि आपको “MS Dhoni Biography in Hindi | महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय” पसंद आया होगा. अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ Share कर सकते हैं.

FAQ

Q- महेंद्र सिंह धोनी का जन्म कब और कहां हुआ?

Ans- महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची बिहार में हुआ।

Q- महेंद्र सिंह धोनी ने भारत क्रिकेट टीम में कौन सी भूमिका निभाई?

Ans- महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान, विकेटकीपर और बल्लेबाज की भूमिका निभाई।

Q- कब खेला महेंद्र सिंह धोनी ने पहला ओडीआई?

Ans- 23 दिसंबर 2004 को खेला पहला ओडीआई।

Q- महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति कितनी है?

Ans- महेंद्र सिंह धोनी के पास 767  करोड़ के करीब है संपत्ति।

Q- कौन सी आईपीएल टीम के कप्तान रहे हैं?

Ans- चेन्नई सुपर किंग के कप्तान रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी।

2 thoughts on “महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय | MS Dhoni Biography in Hindi | भारत के सबसे सफल कप्तान | Lucky Number 7”

Leave a Comment